आदित्य ने कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान लोगों को हिरासत में लिए जाने पर केंद्र सरकार की आलोचना की

दिल्ली में कॉजपा के प्रदर्शन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर आदित्य ठाकरे ने केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में इसे आपातकाल घोषित करने की भी हिम्मत नहीं है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: शिवसेना (उबाठा) के नेता आदित्य ठाकरे ने दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लोगों को हिरासत में लिए जाने को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि मौजूदा सरकार के पास ‘‘इसे आपातकाल कहने की भी हिम्मत नहीं है।’’

शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी को किले में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता अभिजीत दीपके, यूट्यूबर ध्रुव राठी और करीब 500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

दीपके और कॉजपा के दो अन्य नेताओं सौरव दास तथा आशुतोष रांका को मुंबई से दिल्ली पहुंचे विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया।

ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मौजूदा शासन में अब भी इसे आपातकाल कहने की हिम्मत नहीं है।’’

उन्होंने इस पोस्ट के साथ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हैं।

तस्वीर में ये नेता पुलिस के वाहन में हिरासत में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं।

कॉजपा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में हेरफेर के आरोपों और मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 से जुड़े बदलावों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।