नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के सह-संयोजक सौरव दास के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है और इसके चलते उन्हें हवाई अड्डे पर ब्रिटेन की यात्रा करने से रोक दिया गया।
यह दलील न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ के समक्ष दी गई। उन्होंने सरकार के उस फैसले को चुनौती देने वाली सौरव दास की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जिसके तहत उन्हें विदेश यात्रा करने से रोका गया था।



