राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस पर व्हाइट हाउस में गूंजे वैदिक मंत्र

व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस के दौरान बीएपीएस स्वयंसेवक ने वैदिक मंत्रों से शांति की प्रार्थना की। कार्यक्रम में विश्व शांति और एकता का संदेश दिया गया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस में शांति की कामना के लिए वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई दी। अमेरिका में स्थित एक मंदिर के स्वयंसेवक ने राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मंत्रोच्चार किए। बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्थान (बीएपीएस) के न्यू जर्सी के रॉबिन्सविले में स्थित मंदिर के एक स्वयंसेवक ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। स्वयंसेवक ने राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस समारोह में मौजूद सभी लोगों से आंखें बंद करने और हाथ जोड़ने का आग्रह किया। इसके बाद उन्होंने यजुर्वेद के शांति पाठ के मंत्रों का उच्चारण करते हुए विश्व शांति की कामना की।

शांति पाठ में स्वर्ग, आकाश, पृथ्वी, जल, वनस्पतियों, वृक्षों, देवताओं और स्वयं के भीतर शांति की प्रार्थना की जाती है। स्वयंसेवक ने कहा, ”पूरे बीएपीएस सॉवरेन फेलोशिप, न्यू जर्सी के रॉबिन्सविले स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम परिसर और हमारे गुरु, गुरु हरि मोहन स्वामी महाराज की ओर से हम इस अवसर के लिए आपका धन्यवाद करते हैं।” अमेरिका में राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस 1952 में कांग्रेस द्वारा पारित एक कानून के तहत हर वर्ष मई के पहले बृहस्पतिवार को मनाया जाता है। बीएपीएस के सार्वजनिक मामलों से संबंधी इकाई ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ”बीएपीएस को कल व्हाइट हाउस में आयोजित राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस में भाग लेने का सम्मान मिला, जहां बीएपीएस के एक स्वयंसेवक ने शांति और एकता के लिए हिंदू प्रार्थना प्रस्तुत की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।