न्यूयॉर्क: अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने भारतीय प्रवासी समुदाय को नवरात्र और ‘सिंदूर खेला’ समेत विभिन्न हिंदू त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आत्मचिंतन और नयी शुरुआत का अवसर है। ममदानी ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस सप्ताह हमारे हिंदू पड़ोसी नवरात्र के दौरान देवी दुर्गा की पूजा कर रहे हैं। वे गरबा करेंगे, सिंदूर खेला के जरिए देवी दुर्गा की आराधना करेंगे, बड़ों से टीका लगवाएंगे, अपने घरों में गोलू सजाएंगे और कई अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।’’



