बाउल्ट का विंडीज के खिलाफ पहला T20 खेलना तय नहीं

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट का वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में खेलना तय नहीं है।

यह मैच ऑकलैंड में 27 नवम्बर को खेला जाना है और आईपीएल खेलकर यूएई से लौटने के बाद बाउल्ट क्राइस्टचर्च में ही क्वारंटीन हैं। वह 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे।

आइसोलेशन खत्म होने के बाद और पहले मैच की शुरुआत में काफी कम समय रह जाता है क्योंकि आइसोलेशन 26 नवम्बर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में बाउल्ट का फिजिकल फिटनेस साबित करना थोड़ा मुश्किल होगा।

बाउल्ट ने कहा है कि पहले मुकाबले में उनका खेलना तय नहीं है और जहां तक उनकी अपनी बात है तो वह दिसम्बर में होने वाली टेस्ट सीरीज को टारगेट करके चल रहे हैं। टेस्ट सीरीज के मुकाबले हेमिल्टन और वेलिंग्टन में खेले जाने हैं।

Share This Article