गढ़वा में फंदे से लटका मिला BDO का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस कर रही जांच

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BDO’s Dead Body found Hanging in Garhwa: गढ़वा जिले के विशुनपुरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्नान केरकेटा (Hirak Mannan Kerketa) का शव शनिवार की दोपहर उनके आवास पर फंदे से झूलता मिला।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह से ही उनके आवास का दरवाजा बंद था। जब Block Staff दोपहर तीन बजे किसी कागजात पर उनसे हस्ताक्षर कराने गए तो दरवाजा बंद था। कर्मियों ने इसकी सूचना विशुनपुरा थाने को दी।

पुलिस ने खिड़की से झांक कर देखा तो उनका शव रस्सी के फंदे से झूल रहा था। वरीय अधिकारियों के पहुंचने एवं परिजनों की सहमति के बाद Dead Body को फंदे से उतारा जाएगा।

BDO ने आत्महत्या क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। प्रखंड के बड़े पदाधिकारी का सुसाइड कर लेना चिंता का विषय है। गढ़वा के SP दीपक पांडेय ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हत्या एवं आत्महत्या (Suicide) के एंगल पर जांच की जाएगी।

Share This Article