भाजपा के ‘डर’ से भारत जोड़ों यात्रा में शामिल नहीं हो रहे बॉलीवुड के बड़े सितारे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: Maharastra  (महाराष्ट्र) के कांग्रेस (Congrss) अध्यक्ष नाना पटोले ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। पटोले ने कहा कि बीजेपी सरकार के डर की वजह से बॉलीवुड (Big stars of Bollywood) के बड़े सितारे भारत जोड़ों यात्रा में शामिल नहीं हो रहे हैं।

समर्थन कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा को दिया

पटोले ने कहा कि कई बड़े फिल्मी सितारों ने हमसे संपर्क किया। हमारी बैठकें भी उनके साथ हुईं। बॉलीवुड (Bollywood) के बड़े सितारों ने अपना समर्थन कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा को दिया है।

इन सितारों का कहना है कि वह देश के लिए काम करते हैं। फिलहाल देश की स्थिति बहुत ही गंभीर है। वहां अपना समर्थन इस यात्रा को दे रहें है, लेकिन सामने नहीं आएंगे।

18 नवंबर को महाराष्ट्र में दो रैलियों में भाषण देने वाले हैं

सोमवार को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के नांदेड़ में पहुंचने वाली है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार राहुल गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के हिस्से के रूप में 10 और 18 नवंबर को महाराष्ट्र में दो रैलियों में भाषण देने वाले हैं।

भारत जोड़ो यात्रा सोमवार रात को राज्य में पहुंचेगी। महाराष्ट्र (Maharasta) में भारत जोड़ो यात्रा  (Bharat Joro Yatra) के हिस्से के रूप में राहुल गांधी की पहली रैली 10 नवंबर को नांदेड़ जिले में और दूसरी 18 नवंबर को बुलढाणा जिले के शेगांव में होगी।

Share This Article