मानव तस्करी रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही सरकार : सम्राट चौधरी

बिहार सरकार मानव तस्करी और लापता बच्चों के मामलों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बच्चों की सुरक्षा और पुनर्वास पर जोर दिया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को गृह विभाग की ओर से ज्ञान भवन, पटना में आयोजित ‘गुमशुदा बच्चों एवं मानव तस्करी पर पूर्वी क्षेत्रीय सम्मेलन’ को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा एवं मानव तस्करी की रोकथाम के लिए बिहार सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। ‘सहयोग शिविर’ के माध्यम से मामलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। अब तक लगभग 1,200 से अधिक लापता बच्चों की बरामदगी हुई है।
‘नया सवेरा 3.0’ के माध्यम से पीड़ितों की बरामदगी के साथ उनके पुनर्वास, कौशल विकास और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मानव तस्करी की रोकथाम के लिए रोजगार एवं कौशल विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

Share This Article