Homeबिहारबिहार में कई जगहों पर धीमी गति से कराई जा रही काउंटिंग,...

बिहार में कई जगहों पर धीमी गति से कराई जा रही काउंटिंग, राजद नेता मनोज झा ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

RJD leader Manoj Jha: राजद नेता मनोज झा (Manoj Jha) ने बिहार में मतगणना की धीमी गति को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर Counting धीमी कराई जा रही है।

इस बात की जानकारी चुनाव आयोग को भी दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी सभी सीटों पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नजर बनाए हुए हैं, लोगों से संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा कि कई सीटों पर हमारे प्रत्याशी और उनके प्रतिद्वंद्वियों के बीच बहुत कम मार्जिन है। ऑन एन एवरेज तीन-साढ़े तीन लाख वोटों की गिनती हुई है। हर लोकसभा में साढ़े दस से ग्यारह लाख वोटों की गिनती होनी है।

अभी तीस प्रतिशत से भी कम वोटों की गिनती हुई है। बिहार का आंकड़ा अभी बदलेगा, देश का आंकड़ा पलट चुका है। चार सौ पार की बात करने वाले 220-230 सीट के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नतीजे की पूरी समीक्षा होगी, लेकिन बात यह है कि PM मोदी की विदाई तय हो गई है। वो दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं।

तेजस्वी यादव पूरे चुनाव के दौरान बार-बार कहते रहे कि हो सकता है कि 4 जून के बाद Nitish Kumar कोई बड़ा फैसला लें। नीतीश कुमार या चंद्रबाबू नायडू बदले की राजनीति के पक्ष में कभी नहीं रहे, हमने इन दोनों के साथ काम किया है।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी बार-बार कहते रहे कि चुनाव के परिणाम के बाद एक बड़ी तस्वीर आएगी। बिहार के संदर्भ में हमारा आंकड़ा डबल डिजिट में अभी काफी आगे जाएगा। कई जगह हम दो हजार से पीछे हैं तो कई जगह तीन सौ वोट से पीछे हैं।

उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से मैं बिहार की तमाम जनता और समर्थकों से कहना चाहता हूं कि रात तक काउंटिंग होगी, जुटे रहना है, हिलना नहीं है। देश को एक बेहतर विकल्प मिलेगा, अधिकारी लोग भी ध्यान रखें, कानून और संविधान के साथ चलें।

सत्ता परिवर्तन में बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar और चंद्रबाबू नायडू की अहम भूमिका होगी। ये दोनों को उस तरह की राजनीति पसंद नहीं है जो हमारी संस्थाओं को कब्जा कर चुकी है, जो लोगों को प्रताड़ित करती है, जो रोजगार पर बात न करके भैंस और मंगलसूत्र पर बात करती है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...