पवन सिंह की मां ने छोड़ा काराकाट का चुनावी मैदान, आखिर क्यूं जानें…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pawan Singh’s Mother Left Election : भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह के खिलाफ उनकी मां प्रतिमा देवी (Pratima Devi) के नामांकन से कई तरह की चर्चाएं चल रही थी।

काराकाट लोकसभा (Karakat Lok Sabha) सीट से पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

नामांकन वापसी की आखिरी दिन उन्होंने अपना पर्चा वापस लिया। बाद में पवन सिंह ने मीडिया में इसे लेकर बयान भी दिया था, तब जाकर लोगों को मामला समझ में आया था।

काराकाट से चुनाव लड़ रहे पवन सिंह

पवन सिंह काराकाट लोकसभा (Karakat Lok Sabha) सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के अंतिम दिन पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने भी काराकाट सीट से पर्चा दाखिल कर दिया था।

इसके बाद लोग सवाल पूछने लगे कि पवन सिंह की माता ने आखिर नामांकन क्यों किया? 9 मई को पवन सिंह ने सासाराम के Calactrate में अपना नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद 14 मई को उनकी मां प्रतिमा देवी ने भी नॉमिनेशन कर दिया था।

मां के नॉमिनेशन पर पवन से पूछे गए थे सवाल

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी के नॉमिनेशन को गुपचुप रखा गया था। 10-12 लोगों के साथ अंतिम समय में वो डीएम ऑफिस पहुंची और पर्चा दाखिल करके चली गईं।

इसकी कानों-कान खबर न लगे, इसका पूरा इंतजाम किया गया था। हालांकि, धीरे-धीरे बात जब मीडिया तक पहुंची तो पवन सिंह को भी इस पर बयान देना पड़ा।

नामांकन वापस नहीं लूंगा- पवन सिंह

बाद में पवन सिंह के बयान से अंदाजा लगाया कि उन्होंने अपनी नामांकन कैंसिल होने की सूरत में मां के लिए वोट मांगने की नीयत से Nomination कराया था।

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे पवन सिंह का कहना है कि अब पीछे हटने का सवाल ही नहीं है।

उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि नामांकन वापस नहीं लूंगा, आगे बढ़ गए हैं, तो बढ़ गए हैं। पवन सिंह के नामांकन वापस नहीं लेने से NDA के अधिकृत प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा की राह मुश्किल हो गई है।

Share This Article