
पटना : राज्यसभा चुनाव के लिए हो रहे निर्वाचन में भाजपा के सभी 89 विधायकों ने वोट डाल दिया है। जदयू के 85 विधायकों में से 84 के वोट पड़ चुके हैं। वहीं, राजद के के 25 में से 24 विधायकों ने वोट डाल दिया है। LJP(R) के 19 विधायकों ने मतदान किया है। कांग्रेस के 6 में से 3 विधायकों ने भी मतदान कर दिया है।
बाकी दलों के विधायकों का हाल
– RLM के 4 विधायकों ने वोट कर दिया।
– HAM के 5 विधायकों ने वोट कर दिया।
– MIM के भी 5 विधायकों ने वोट कर दिया।
– BSP के 1 विधायक ने किया वोट।
– 5 विधायकों का हो रहा इंतजार। ढाका से राजद के विधायक फैसल रहमान अब तक वोट देने नहीं पहुंचे। कांग्रेस के दो विधायक पहुंच से बाहर बताये जा रहे हैं।
