सोनू–मोनू गैंग के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिस की ही हुई तलाशी, वीडियो वायरल

बिहार में सोनू–मोनू गैंग के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मियों की तलाशी लिए जाने का वीडियो वायरल हो गया, जिससे कानून व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठे हैं

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar News : बिहार में सोनू–मोनू गैंग के ठिकानों पर पुलिस जांच के लिए पहुंची, लेकिन स्थिति उस समय उलट हो गई जब अंदर जाने से पहले पुलिसकर्मियों को ही रोक लिया गया और उनकी तलाशी ली गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी कतार में खड़े हैं और गैंग से जुड़े लोग उनकी तलाशी ले रहे हैं। कुछ लोग इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग भी करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि “जितने लोगों की तलाशी हुई है, उतने ही अंदर जाएंगे” जैसी बातें भी वीडियो में सुनाई देती हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सरपंच पति पर फायरिंग की घटना के बाद की गई जांच के दौरान हुई। इस दौरान हाथीदह थाना अध्यक्ष रंजन कुमार और पंचमहला थानाध्यक्ष कुंदन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भी जांच की गई।

वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।