झारखंड में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, रिम्स बना अवैध वसूली का केंद्र, जानें किस नेता ने लगाया ये आरोप

भाजपा प्रवक्ता अभय सिंह ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था, रिम्स में कथित अनियमितताओं और मरीजों से वसूली को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने राज्य की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल ‘रिम्स’ अब गरीब मरीजों का इलाज करने के बजाय अवैध वसूली और लूट का केंद्र बन चुका है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त बदहाली और कुव्यवस्था रोजाना अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है।

रिम्स के विश्राम गृह में तय 25 रुपये के शुल्क की जगह कैंटीन संचालकों द्वारा गरीब मरीजों और उनके परिजनों से 240 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। ठेकेदारों और चिकित्सकों की मिलीभगत से जनता को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है। पोटका प्रखंड में समय पर इलाज न मिलने के कारण मलेरिया से 8 ग्रामीणों की मौत हो गई, जिसके बाद सरकार की नींद खुली।हजारीबाग में सड़क न होने की वजह से एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। इसके चलते बिरहोर आदिम जनजाति की एक महिला के शव को ग्रामीण खटिया पर लादकर दो किलोमीटर पैदल ले जाने को मजबूर हुए। राज्य सरकार अपने मंत्रियों और विधायकों का इलाज राज्य के बाहर महंगे अस्पतालों में कराती है, जबकि आम जनता को पूरी तरह भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। अभय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे पूरी तरह हवा-हवाई और जमीनी हकीकत से परे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।