
नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद और झामुमो के वरिष्ठ नेता सरफराज अहमद का दिल्ली में घुटने का ऑपरेशन हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अस्पताल में उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस मौके पर उन्होंने श्री अहमद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि मरांग बुरु से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

