झारखंड

देखते ही देखते जमशेदपुर सांसद के कार्यालय के पास भिड़ गए BJP और कांग्रेस के कार्यकर्ता, दोनों पक्षों ने…

जमशेदपुर: आरोप-प्रत्यारोप जब गंभीर होने लगेंगे, तो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट (Fight Between Workers) की नौबत आ ही जाती है। झारखंड के जमशेदपुर में कुछ ऐसा ही हुआ।

जमशेदपुर के MP विद्युत वरण महतो के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय के पास कांग्रेस तथा BJP के कार्यकर्ता (Congress and BJP workers) एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की की खबर है।

बीच-बचाव कर पुलिस ने मामले को शांत कराया। कांग्रेस ने भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं (Women Leaders And Activists) के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

देखते ही देखते जमशेदपुर सांसद के कार्यालय के पास भिड़ गए BJP और कांग्रेस के कार्यकर्ता, दोनों पक्षों ने…-BJP and Congress workers clashed near Jamshedpur MP's office on sight, both sides…

दोनों तरफ से लगाए गए आरोप

पूर्वी सिंहभूम की जिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा यादव ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस (Mahila Congress) की कार्यकर्ताओं को सड़क पर घसीटा। उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

दूसरी ओर भाजपा के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव (Gunjan Yadav) ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांसद आवास के बाहर अभद्र आचरण किया। सरकार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

देखते ही देखते जमशेदपुर सांसद के कार्यालय के पास भिड़ गए BJP और कांग्रेस के कार्यकर्ता, दोनों पक्षों ने…-BJP and Congress workers clashed near Jamshedpur MP's office on sight, both sides…

बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने सांसद के घर के बाहर प्रदर्शन किया, लेकिन उसकी सूचना किसी को नहीं थी। बता दें कि त्रिपुरा में कांग्रेस प्रभारी डॉ. अजय कुमार पर हमले के विरोध में महिला कांग्रेस की कई नेता और कार्यकर्ता थाली और चम्मच बजाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker