गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे आगे, जमशेदपुर और पलामू में भी…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP candidate Nishikant Dubey is ahead from Godda: झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। झारखंड की हॉट सीटों में से एक गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे आगे चल रहे हैं। इंडिया गठबंधन के प्रदीप यादव पीछे हैं।

वहीं जमशेदपुर से भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो भी आगे चल रहे हैं और जेएमएम के समीर कुमार मोहंती पीछे हैं।

पलामू से भाजपा के विष्णु दयाल राम को बढ़त मिली है और जबकि आरजेडी प्रत्याशी ममता भुइंया पीछे चल रही है।

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के लिए मतगणना 81 हॉल में 1492 टेबलों पर हो रही है। वहीं 19 हॉल में 465 टेबल पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग चल रही है। पोस्टल बैलेट के लगभग 15700 वोटों की गिनती 16 राउंड में 20 टेबल पर जारी है। 50-50 के बंडल के साथ पहले राउंड की गिनती की जा रही है।

Share This Article