रांची : भाजपा ने पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। इसके बाद यूपी का सह चुनाव प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा और पूर्व विधायक अनंत ओझा को बनाया है। इस पर हर्ष जताते हुए भाजपा के गिरिडीह जिला प्रभारी डॉ संजय सिंह ने दोनों नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ संजय सिंह ने कहा है कि दोनों नेताओं ने हर स्तर पर अपनी सांगठनिक और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। निश्चित रुप से वे पार्टी और संगठन की जरूरतों पर खरे उतरेंगे। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की तरफ से की गई ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।


