शबरिमला तीर्थयात्रा की तैयारियों को लेकर टीडीबी के साथ कोई विवाद नहीं : सतीशन

शबरिमला तीर्थयात्रा की तैयारियों को लेकर केरल सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कहा कि सरकार और त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के बीच कोई विवाद नहीं है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवनंतपुरम: केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बुधवार को कहा कि शबरिमला तीर्थयात्रा की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार और त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के बीच कोई विवाद नहीं है। उन्होंने मौजूदा बोर्ड को बदलने की अटकलों को भी खारिज कर दिया। सतीशन ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में हुई एक बैठक में शबरिमला तीर्थयात्रा के लिए अलग-अलग विभागों के वास्ते विशेष लक्ष्य तय किए गए थे और कुछ क्षेत्रों में देरी की बात सामने आने के बाद सरकार ने टीडीबी के साथ बातचीत की थी।

मुख्यमंत्री ने यहां राज्य मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सरकार और टीडीबी के बीच कोई विवाद नहीं है। सरकार बिना किसी शिकायत के तीर्थयात्रा संपन्न कराना चाहती है।’’ उन्होंने साफ किया कि सरकार की मौजूदा देवस्वोम बोर्ड को बदलने की कोई योजना नहीं है। केरलम में वार्षिक मंडलम-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा 17 नवंबर से शुरू होने वाली है। सतीशन ने कहा कि तीर्थयात्रा के दौरान टीडीबी के पास प्रसाद वितरण, निविदा प्रक्रिया, सन्निधानम (मंदिर परिसर) और पंपा में तैयारियों, रखरखाव और अन्य निर्माण कार्यों की पूरी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि शबरिमला तीर्थयात्रा के संबंध में पुलिस, अग्निशमन और बचाव सेवाओं को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।