भाजपा विचार आधारित पार्टी, महापुरुषों के विचार को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचा है: बाबूलाल मरांडी

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: भाजपा ने कार्यकर्ताओं में व्यक्तित्व और नेतृत्व छमता की विकास को लेकर रविवार को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रशिक्षण योजना बैठक का आयोजन किया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी है। महापुरुषों के विचार को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुँचाना है।

संगठन को अनुशासित करना है तो कार्यकर्ता को अनुशासित करना होगा और ये तभी हो सकता है जब प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षित किया जाय।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य पार्टियों से काफी अलग है।

वंशवाद से कोसो दूर रहते हुए समय समय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर जोश के साथ साथ विचार भरने का कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि पार्टी राज्यभर के सभी कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह भरने के साथ साथ विचारों का भी आदान प्रदान करेगी।

वहीं समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण पार्टी का एक मुख्य अंग है।

हमअपने दर्शन,कार्य पद्धति,को प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं तक पहुंचा सकते हैं।

सामूहिकता और सामाजिक समरसता का भाव भी प्रशिक्षण देता है जिससे परिपक्व कार्यकर्ता का निर्माण होता है।

उन्होंने मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण के संबंध में बैठक में विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रत्येक जिला में दो दिवसीय प्रशिक्षण किया जाना है। इसके लिए दो-दो प्रशिक्षण प्रभारी को जिम्मेवारी दिया गया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 10 सत्र में होंगे। प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने विषय प्रवेश कराया।

बैठक को प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, वरिष्ठ नेता गणेश मिश्रा ने भी संबोधित किया।

बैठक में पंकज सिन्हा, अशोक बड़ाईक, अजित दुबे सहित सभी जिला के अध्यक्ष एवं जिला के प्रशिक्षण प्रभारी उपस्थित हुए।

Share This Article