भाजपा ने मनीष सिसोदिया के घर के बाहर किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था बद से बदतर होने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का इस्तीफा मांगा है।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को प्रदेश महिला मोर्चा ने केजरीवाल सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

आदेश गुप्ता ने बच्चों को नकल की प्रेरणा देने का आरोप लगाते हुए शिक्षा निदेशक को बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के बहुप्रचारित शिक्षा मॉडल की पोल खुल चुकी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह खोखली हो चुकी है। यहां के बच्चे नकल के दम पर कैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो पाएंगे?

आदेश गुप्ता ने कहा कि नकल के दम पर टिकी मॉडल शिक्षा नीति पूरी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जिस शिक्षा प्रणाली को विश्वस्तरीय बताते हुए बड़ा सुधार बताते हैं, वह पूरी तरह ढकोसला है।

शिक्षा नीति के प्रचार पर करोड़ों रुपये का दुरुपयोग किया जा रहा है।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह आदि मौजूद रहे।

Share This Article