BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने DGP को लिखा पत्र, कहा मेरे सलाहकार को मिल रही जान से मारने की धमकी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : DGP अजय कुमार सिंह को BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने पत्र लिखा है। मरांडी ने पत्र लिखकर अपने सलाहकार सुनील तिवारी और अनुरंजन अशोक (साहिबगंज खनन घोटाला मामले में शिकायतकर्ता) को सुरक्षा देने की मांग की है।

कहा है कि बीते 14 अगस्त 2023 को भी उन्होंने मुख्य सचिव को इस बारे में सूचित किया था। जिसकी कॉपी डीजीपी को भी भेजी गई थी। और कहा था कि मेरे सलाहकार सुनील तिवारी राजनीतिक साजिश का शिकार हो रहे हैं।

लेकिन अफसोस है कि हाल में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया जिससे पीड़ित की हत्या हो गई।

मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली

सुनील तिवारी (Sunil Tiwari) और अनुरंजन अशोक (Anuranjan Ashok) के मामले में इस तरह की स्थिति आने से पहले उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि साहिबगंज खनन घोटाला (Sahibganj Mining Scam) के खिलाफ FIR के लिये थाने में लिखकर देने वाले अनुरंजन अशोक को भी पांच दिन पहले मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई।

राज्य में अमन चैन कायम रहे

उन्होंने कहा कि DGP की यह जिम्मेदारी है कि राज्य में अमन चैन कायम रहे। सत्ता पोषित या कोई दूसरे गुंडे-मवाली राज्य में उत्पात नहीं मचायें और राजनैतिक द्वेष से किसी के खिलाफ पुलिस कोई फर्जी पीड़क कार्रवाई न करे।

Share This Article