
- भारतीय मजदूर संघ झारखंड की अखिल भारतीय कार्य समिति की बैठक 26 से सरला बिरला विश्वविद्यालय में
रांची : भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक 26 से 28 जुलाई तक नामकुम स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय में होगी। बैठक में देश के कोने-कोने से प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कार्यसमिति बैठक में संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं और उसके समाधान पर गहन चर्चा होगी।
इसे लेकर रविवार को प्रेस को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए चार लेबर कोर्ट में से दो लेबर कोड मजदूरी संहिता 2019 एवं सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 को मजदूरों के लिए सही हैं।
जबकि शेष दो कोड औद्योगिक संबद्ध संहिता 2020 और व्यवसायिक सुरक्षा स्वास्थ्य और कार्य स्थितियां संहिता 2020 पर अपनी असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लागू किए गए समाजिक सुरक्षा संहिता से मजदूरों को बड़े पैमाने पर राहत मिली है।
इसी तरह प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि तीन दिनों के अखिल भारतीय कार्यसमिति बैठक में मजदूरों के विभिन्न विषयों पर चिंतन, मंथन एवं समसामयिक विषयों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ मजदूरों को एक उत्पादन नहीं बल्कि मानव पूंजी समझता है। एवं शांतिपूर्ण तरीके से लगातार वार्ता के माध्यम से मजदूरों की समस्या पर समाधान करने पर विश्वास करती है।
प्रेसवार्ता कार्यसमिति बैठक की तैयारी समिति के प्रमुख चंदन कुमार प्रसाद ने कहा कि कार्यसमिति बैठक की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। कार्य समिति बैठक को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी कार्यकर्ता इस कार्य में लगे हुए हैं। श्री प्रसाद ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक की हरेक दिन की जानकारी पत्रकारों को दी जायेगी।

