मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संथाली फिल्म ‘आंगेन’ के राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर दी रवि राज मुर्मू को दी बधाई

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संथाली फिल्म ‘आंगेन’ के निर्देशक रवि राज मुर्मू को राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर रविवार को बधाई दी। इस फिल्म ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म का पुरस्कार जीता है। युवा फिल्म अभिनेता को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं रवि राज मुर्मू को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देता हूं।

प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतना न सिर्फ उनके लिए गौरव की बात है बल्कि यह संथाली भाषा और झारखंड के लिए भी गौरव की बात है। उन्होंने अपनी फिल्म आंगेन के जरिये राष्ट्रीय मंच पर संथाली भाषा, संस्कृति और कहानियों को बेहद समृद्ध तरीके से पेश किया है। यह सम्मान झारखंड की उभरती हुई बेहतरीन रचनात्मक प्रतिभाओं को दर्शाता है साथ ही कला संस्कृति और देशज सिनेमा के रुप में झारखंड की बढ़ती पहचान को मजबूत करता है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।