रांची संत जॉन्स स्कूल के छात्र की कुएं से बरामद हुई लाश, बहन के साथ मोबाइल को लेकर हुआ था झगड़ा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित मिशन गली से लापता गौरव वर्मा (16) का शव पुलिस ने रविवार को कुएं से बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गोंदा थाना क्षेत्र के रहने वाले संजय वर्मा का पुत्र गौरव वर्मा शनिवार की सुबह छह बजे अचानक अपने घर से गायब हो गया था।

मामले को लेकर परिजनों ने गोंदा थाने में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया था।

मां उषा देवी और पिता संजय शनिवार की सुबह 10 बजे तक गौरव के नहीं लौटने के बाद उसे आसपास खोजना प्रारंभ किया।

लेकिन उसके बारे में पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने गौरव के लापता होने का मामला दर्ज करवाया।

गौरव का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कुएं से बरामद किया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही गोंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला था, जिसमें गौरव अपने घर से अकेला जाता हुआ दिखाई पड़ा था। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात गौरव का अपनी बहन के साथ मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था।

वहीं सोमवार से गौरव की दसवीं की परीक्षा होने वाली थी। वह संत जॉन्स स्कूल का छात्र था।

जिसे लेकर वह तनाव में था। पुलिस को आशंका है कि तनाव में गौरव ने अपनी जान दे दी।

हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Share This Article