Video कॉल पर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति को बोला था…

बोकारो (Bokaro) जिले के चास थाना क्षेत्र में विजय Medical गली तारानगर में 40 वर्षीय सरिता सिंह ने शुक्रवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro News: बोकारो (Bokaro) जिले के चास थाना क्षेत्र में विजय Medical गली तारानगर में 40 वर्षीय सरिता सिंह ने शुक्रवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

घटना के वक्त सरिता घर में अकेली थी। पति सुनील कुमार सिंह काम के सिलसिले में Dhanbad में थे।

सुनील ने पत्नी की आत्महत्या करने का प्रयास करने की सूचना फोन कर पड़ोसियों को दी। जब तक पड़ोसी मौके पर पहुंचते, तबतक सरिता फंदे से झूल चुकी थी।

इसके बाद पड़ोसियों ने चास पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस फंदे से शव नीचे उतरने के बाद मामले की छानबीन करने में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिता Video कॉल पर पति से बातचीत कर रही थी।

हम जान दे देंगे, और…

मृतका के पति सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वे नया सैलून की जगह देखने शुक्रवार को धनबाद गए थे। दोपहर के बाद पत्नी ने फोन किया और बोली कि हम जान दे देंगे। ये सुनते ही मैं डर गया और मैंने अपने जानने वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी। शाम को उनके घर पहुंचने के पहले पत्नी ने पंखे पर झूलकर अपनी जान दे दी।

इस दौरान दोनों के बीच क्या बात हुई, क्या परिस्थिति बनी कि सरिता ने गले में दुपट्टे का फंदा डाल पंखे से लटककर आत्महत्या (Suicide) कर ली। Police मामले की तहकीकात में जुट गई है। Police पति व मायके के लोगों के बयान का इंतजार कर रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Share This Article