झारखंड में यहां कोरोना से नाबालिग लड़की की रिम्म में मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो/रांची: बोकारो जिले में कोरोना से एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत का पहला मामला सामने आया है। वहीं बुधवार को जिले में 191 कोरोना पॉजिटिव पाए गये।

कोरोना से किशोरी की मौत घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। बीते दो जनवरी को चंद्रपुरा के 60 वर्षीया महिला की मौत हुई थी।

नौ दिन बाद बीते मंलवार को एक किशोरी की मौत संक्रमण से रिम्स रांची में हुई है। अब तक आंकड़ों के मुताबित कोरोना से किसी किशोरी की मौत का पहला मामला है।

सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी की मौत 11 जनवरी को रांची रिम्म में हुई है। वह बीटीपीएस निवासी थी।

संक्रमित होने के बाद गंभीर अवस्था में रिम्स में भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि बुधवार को 191 संक्रमित पाए गये।

वहीं 303 मरीज को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। बढ़ते संक्रमण को मद्देनजर सैंपल जांच की गति में बढ़ोतरी की गयी है। 4882 लोगों के सैंपल जांच के लिए गये।

Share This Article