ब्रिटेन के रक्षामंत्री ग्रांट शैप्स हारे चुनाव

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Britain’s Defense Minister Grant Shapps: लंदन ब्रिटेन (London UK) के आम चुनाव के अब तक आए नतीजे मौजूदा PM ऋषि सुनक के नेतृत्व में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी को बेदखल करते नजर आ रहे हैं। लेबर पार्टी (LABOUR PARTY) अब तक 266 सीटें जीत चुकी है।

कंजर्वेटिव पार्टी (conservative Party) के खाते में 47 सीट गई हैं। किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए कुल 650 सीटों में से 326 सीट चाहिए। ब्रिटेन (Britain) के रक्षामंत्री ग्रांट शैप्स चुनाव हार गए हैं।

अब तक आए नतीजों में Britain की जनता सत्ता में बड़ा बदलाव करती दिख रही है। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने कहा कि मतदाताओं ने अपना फैसला सुना दिया है।

कंजर्वेटिव पार्टी (conservative Party) की मंत्री पेनी मोर्डंट भी अपनी संसदीय सीट को नहीं बचा पाईं। ब्रिटेन के रक्षामंत्री ग्रांट शैप्स चुनाव हारने वाले सबसे वरिष्ठ कंजर्वेटिव कैबिनेट सदस्य बन गए हैं।

शैप्स को लेबर पार्टी (LABOUR PARTY) के एंड्रयू लेविन ने दक्षिणी इंग्लैंड के वेल्विन हैटफील्ड निर्वाचन क्षेत्र से हराया। लेविन को 19,877 और शैप्स को 16,078 वोट मिले। इस चुनाव में ग्रीन पार्टी (GREEN PARTY) का खाता खुला है।

ग्रीन पार्टी के कार्ली डेनियर ने ब्रिस्टल सेंट्रल सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने लेबर पार्टी के उम्मीदवार को हराया।

Share This Article