अगले दो दिनों तक पूरे झारखंड में सक्रिय रहेगा मानसून, कहीं-कहीं होगी भारी बारिश

Central Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : अब लगभग पूरे झारखंड (Jharkhand) में मानसून (Monsoon) फैल चुका है। पिछले तीन-चार दिनों में उसका असर भी दिख रहा है।

मौसम विभाग की ओर से अनुमान लगाया गया है कि अगले दो दिनों तक यह सक्रिय रहेगा। उसके बाद धीरे-धीरे रफ्तार कम होगी।

अनुमान के अनुसार, गुरुवार को राजधानी Ranchi सहित अन्य इलाकों में ठीक-ठाक बारिश हुई। शुक्रवार और शनिवार को भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इस दौरान एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को राज्य के संताल परगना और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में रांची में हुई कम बारिश

रांची के शहरी क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान केवल 9.2 mm बारिश हुई। शहरी क्षेत्रों से सटे विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश हुई।

टाटीसिलवे में 16.7, कांके 16.4, ओरमांझी 15.6, मांडर 12.6 और नामकुम 14.4 mm बारिश हुई। जबकि, गुरुवार को दिन के दौरान हल्के बादल छाए रहे।

दिन में बारिश नहीं होने और हल्के बादल छाए रहने के कारण रांची का अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे में गुमला में सर्वाधिक बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के आसपास के जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश गुमला (Gumla) में 82.4 mm बारिश हुई।

अड़की में 76.0, पूर्वी सिंहभूम में 68.0, रामगढ़ 64.2 और खूंटी में 59.0 मिमी बारिश हुई। राज्य के अन्य कई जिले साहिबगंज में 54.8, मधुपुर में 54.6, बोकारो में 52.6, जामताड़ा में 48.8, सिमडेगा में 42.2, धनबाद में 40.4, पश्चिमी सिंहभूम में 35.2, पलामू में 34.0, गोड्डा में 31.2, गिरिडीह में 25, खरसांवा में 24.6, साहिबगंज 16.6 में मिमी समेत राज्य के अन्य भागों में हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार झारखंड के पश्चिमी भाग पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है।

इसके कारण राज्य के अधिकांश जगहों पर बादल छाए हुए है और अगले दो दिन बारिश होने का अनुमान है।

Share This Article