मायावती ने किया क्लियर, किसी के साथ गठबंधन नहीं, पार्टी अकेले लड़ेंगी चुनाव

उन्होंने कहा है कि दोनों गठबंधनों में सिर्फ सत्ता के लिए आपसी तालमेल हो रहा है, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के काल में सबसे ज्यादा दलितों का शोषण हुआ है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ : बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने भाजपा और विपक्ष के गठबंधनों से अलग (Separation From Alliances) रहने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा है कि दोनों गठबंधनों में सिर्फ सत्ता के लिए आपसी तालमेल हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस (Congress) के काल में सबसे ज्यादा दलितों का शोषण हुआ है।

बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन BJP का विरोध कर रहा है। इनके पास कोई नीति नहीं है। सिर्फ ये सत्ता में आने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। ये लोग केंद्र में आने के अपने-अपने दावे कर रहे हैं। जमीनी हकीकत है कि ये लोग जमीनी काम नहीं किये हैं।

BJP की बातें और दावे खोखले:मायावती

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिवादी पार्टियों के साथ गठबंधन कर रही है, जबकि कांग्रेस के काल में सबसे ज्यादा शोषण हुआ है। वह सिर्फ सत्ता में आने के लिए India  नाम से गठबंधन बनाया है।

उन्होंने कहा कि BJP की बातें और दावे खोखले हैं। इन पार्टियों में जन हितार्थ कम और राजनीतिक स्वार्थ ज्यादा दिखता है। दोनों ही गठबंधनों में सिर्फ सत्ता की लड़ाई है। इन्हें बहुजन के हित से कोई लेना-देना नहीं है। वह सिर्फ लोगों के साथ छलावा कर रही है। हम दोनों गठबंधनों से दूर रहेंगे।

Share This Article