हिरासत में लिए गए कॉजपा संस्थापक दीपके को उनकी दादी के निधन के बारे में बताया गया : पुलिस

दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए गए कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को उनकी दादी सावित्रीबाई दीपके के निधन की सूचना दी। पुलिस ने मानवीय आधार पर उनके गृहनगर जाने में मदद की पेशकश की।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी(कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके को महाराष्ट्र में उनकी दादी का निधन हो जाने की सूचना दी और मानवीय आधार पर उनके गृहनगर जाने के लिए हरसंभव मदद की पेशकश की। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

दीपके के परिवार के मुताबिक, महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संटुक पिंपरी गांव में सावित्रीबाई शंकरराव दीपके का लंबी बीमारी के बाद शनिवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।