सावधान! झारखंड में यहां एक दिन में 1311 की हुई कोरोना जांच, 40.80 फीसदी लोग मिले पॉजिटिव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। हालांकि मौत का आंकड़ा अब भी भयावह है। लोग पॉजिटिव भी मिल रहे हैं।

हजारीबाग जिले में एक दिन में 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें 6 लोग कोरोना संक्रमित और 7 लोग संदिग्ध हैं।

इस मौत के बाद जिले में मौत का आंकड़ा 194 पहुंच गया है।

194 में 102 लोग कंफर्म कोरोना संक्रमित और 92 लोग संदिग्ध हैं।

इनकी मौत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, आरोग्यम सहित विभिन्न अस्पतालों में और कुछ की मौत घरों में हुई है। इधर मंगलवार को सैंपल जांच में जिले में 535 लोग पॉजिटिव पाए गए।

कुल 1311 लोगों का सैंपल कलेक्ट किया गया। इसकी जांच में 535 लोगों का पॉजिटिव रिपोर्ट आना अर्थात 40.80 फीसदी लोग पॉजिटिव निकले। मंगलवार को रिकवरी रेट भी संतोषजनक देखा गया।

636 लोग स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौटे। वर्तमान में 4010 लोग इलाजरत हैं ,जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 13327 पहुंच गया है।

अब तक 9220 लोग संक्रमित होने के बाद रिकवर हुए हैं। अब तक कुल 284251 सैंपल का टेस्ट हुआ है।

राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या  2 लाख, 57 हजार, 345 हो गयी है।

इनमें 59 हजार,707 सक्रिय मरीज हैं। अब तक 1 लाख, 94 हजार,433 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि अब तक राज्य में 3 हजार, 205 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 75.55 प्रतिशत है।

Share This Article