प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी को दी बधाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी को तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।

इसके पहले, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राजभवन में आज एक सादे समारोह मे ममता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर ममता दीदी को बधाई।

उल्लेखीनय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत पर भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी थी।

Share This Article