रांची के BJP प्रत्याशी सीपी सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में केस दर्ज, अब…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Case Registered against CP Singh: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाने में रांची विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चंद्रेश्वर प्रसाद (CP) सिंह (Chandreshwar Prasad Singh) पर आदर्श आचार संहिता का केस दर्ज किया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह शहर अंचलाधिकारी मुंशी राम की शिकायत के आधार पर केस दर्ज हुआ है।

झंडा लगाने की नहीं ली गई थी इजाजत

शिकायतकर्ता के अनुसार, आचार संहिता उल्लंघन संबंधी एक शिकायत निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रांची को मिली थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस की गश्ती टीम के सहयोग से बड़ा तालाब मोड़, मंगल चौक से मारवाड़ी कॉलेज होते हुए हिंदपीढ़ी तीसरी गली, उर्मी स्टोर के सामने और बुधिया बागान मोड़ तक जांच की।

इस दौरान उन्होंने पाया कि बिजली के पोल पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का चुनाव चिह्न कमल छाप का झंडा बंधा हुआ है। इस कार्य की अनुमति भी नहीं ली गई थी। इसलिए कि दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग की इजाजत के बिना ऐसा करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

Share This Article