देश में जाति जनगणना पर मोदी सरकार में चुप्पी, सच्चाई सामने आने से डर, राहुल ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Caste census in INDIA: कांग्रेस नेता और सांसद Rahul Gandhi की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) सोमवार को शिवपुरी पहुंची।

Image

इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का रोड शो हुआ और इसके बाद शहर के माधव चौक चौराहे पर सभा हुई। कार पर ही बैठकर राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया।

Image

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की नीतियों को निशाना बनाते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने मनरेगा का बजट बंद कर दिया। जबकि मनरेगा के बजट से आम लोगों व ग्रामीणों को रोजगार मिलता है।

Image

उन्होंने कहा कि देश में जानबूझकर जातिगत जनगणना नहीं की जा रही है। मैं हर बार कहता हूं कि जातिगत जनगणना कराएं जिससे पिछड़ा वर्ग, SC, ST, आदिवासी लोगों की संख्या साफ तौर पर निकल कर सामने आ सके लेकिन इस पर केंद्र सरकार द्वारा कुछ नहीं बोला जा रहा है।

Image

Rahul Gandhi ने कहा कि देश में तीन बड़े मुद्दे हैं- बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार लेकिन इन तीनों मुद्दों को गायब कर दिया गया है।

Share This Article