दूसरे दिन भी बजट सेशन शुरू होते ही सदन में गूंजा पेपर लीक का मामला, CBI जांच….

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Vidhan Sabha Budget: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) में बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में JSSC-CGL पेपर लीक का मामला गूंज उठा। BJP विधायक वेल में पहुंचकर जोरदार हंगामा करने लगे और पेपर लीक मामले की CBI जांच कराने की मांग की।

प्रश्नकाल में बिरंची नारायण ने भी JSSC-CGLपेपर लीक का मामला उठाया। BJP विधायक ने कहा कि 25 से 30 लाख रुपये में पेपर बेचा गया। आयोग के अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया। यह पूरे राज्य को शर्मसार करने वाली घटना है। आखिर इस मामले का किंग पिन कौन है, राज्य की जनता यह जानना चाहती है। सरकार इस मामले की CBI जांच कराये।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि नौजवानों की जिंदगी से कोई खिलवाड़ नहीं होगा। SIT का गठन किया गया है।

यदि SIT जांच सफल नहीं होती है तो आगे की कार्रवाई की जायेगी। इसके बाद सदन में BJP विधायकों के हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष Ravindra Nath Mahato ने सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Share This Article