Homeझारखंडराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन को ले सुरक्षा इंतजाम पुख्ता, तीन...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन को ले सुरक्षा इंतजाम पुख्ता, तीन लेयर की…

Published on

spot_img

President Draupadi Murmu Ranchi Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) 28 फरवरी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के तीसरे दीक्षांत कार्यक्रम में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची जिला और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति का कारकेड जिस मार्ग से गुजरेगा, वहां पर तीन लेयर की सुरक्षा रहेगी।

राष्ट्रपति की सुरक्षा में छह IPS के अलावा 10 DSP, 25 इंस्पेक्टर, 20 दारोगा के सहित लगभग दो हजार से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही राष्ट्रपति की सुरक्षा में बम निरोधक दस्ता के अलावा जैप, IRB , रैफ और जगुआर की टीम को तैनात किया गया है।

SSP चंदन सिन्हा ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट से लेकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि तैनात सभी पुलिस अफसरों और कर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी थानेदारों को निर्देश दिया है कि वे लगातार Anti Crime Checking अभियान चलाएं। खास तौर पर राष्ट्रपति का जिस इलाके कार्यक्रम है, उन जगहों पर थानेदार को लगातार गश्त करने को कहा गया है।

इसके अलावा होटल और लॉज पहुंचकर ठहरे लोगों का भी सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रपति का कारकेड जिन-जिन मार्गों से गुजरेगा, वहां पर ऊंची भवनों को चिह्नित किया गया है। राष्ट्रपति के आगमन से पहले उन भवनों की छतों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसे देखते हुए पूरे शहर की निगरानी CCTV से की जाएगी।

spot_img

Latest articles

ज़िम्मेदार कौन? सारंडा के बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर

Saranda News: पश्चिम सिंहभूम के नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत के...

हजारीबाग में युवक की गोली मारकर हत्या, गेरुआ नदी के पास मिला शव

Hazaribag News: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार, 1 जुलाई 2025 की...

रातू में व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार के निशान

Murder Case: रांची के रातू थाना क्षेत्र के चित्रकूटता गांव में बुधवार, 2 जुलाई...

TOLL TAX के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल

Jharkhand News: गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स के...

खबरें और भी हैं...