CBI तोता तो अब ED मैना निकली: संजय सिंह

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने आज पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि ED ने नौ साल में 1700 रेड मारी है। 1700 रेड में सिर्फ नौ लोगों पर दोष सिद्ध हुआ है।

यानि कि ED का दोष सिद्ध रेट 0.4 है। एक संस्था, जिसको आप सिर्फ और सिर्फ दूसरों का गला दबाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। दूसरों को और उसके परिवार को अपमानित करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि CBI को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने तोता कह दिया था। अब ईडी मैना निकल गई है। तोता-मैना को अपने हिसाब से जैसे सरकार चाहती है, वैसे नचाती है।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि वह दोबारा दोहराना चाहते है कि सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) के घर से ED के छापे में कुछ भी नहीं निकला और उनको बदनाम करने की साजिश रची गई है, जिसमें कामयाबी नहीं मिलेगी। पहले भी ये लोग मुंह की खा चुके हैं और आगे भी मुंह की खाएंगे।

हमारे तमाम विधायकों पर इन्होंने FIR किया। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के घर पर छापा मार कर देख चुके हैं, अभी तक कुछ नहीं मिला है।

सिंह ने भाजपा के लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन वही व्यक्ति हैं, जिनकी तारीफ उस समय के केंद्रीय नगर विकास मंत्री वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) ने की थी।

भाजपाई रोज नया ड्रामा लेकर आ रहे

सत्येंद्र जैन 250 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पुल को 150 करोड़ रुपए में बनाया था।

सत्येंद्र जैन वो व्यक्ति हैं, जिन्होंने दिल्ली के अंदर 20 लाख रुपए का एक मोहल्ला क्लीनिक बनाने का मॉडल दिया। जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपाई जो (BJP Joe) भी मन में आ रहा है, वो आरोप लगा रहे हैं। बगैर सिर-पैर के आरोप लगा रहे हैं। आठ साल पुराना मामला है और उसमें सात बार उनसे पूछताछ हो गई है।

कुछ भी नहीं निकला था। अलग-अलग मुद्दों से देश का पूरा ध्यान हटाने के लिए भाजपाई रोज नया ड्रामा लेकर आ जाते हैं।

Share This Article