सीसीएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 खनन अधिकारियों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला

सीसीएल ने प्रशासनिक कामकाज में सुधार के लिए 10 खनन अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया, जिसमें सुधीर कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलीं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CCL Officers Transfer : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) प्रबंधन ने प्रशासनिक काम-काज को बेहतर बनाने के लिए तत्काल प्रभाव से 10 खनन अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस फेरबदल के तहत महाप्रबंधक (खनन) सुधीर कुमार सिन्हा को मगध ओसी से हटाकर बी एंड के एरिया की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादका सूची में मुख्य प्रबंधक स्तर के पांच अधिकारी—नवनीत कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, विद्या भूषण चौबे और राकेश कुमार शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों और परियोजनाओं में भेजा गया है। इसके अलावा वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार सिंह और उप प्रबंधक स्तर के तीन अन्य अधिकारियों (जिनमें दो राकेश कुमार और एक दीपक कुमार उरांव शामिल हैं) का भी ट्रांसफर किया गया है।

सीसीएल के जारी आदेश के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को अपनी वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होने के बाद संबंधित क्षेत्रीय महाप्रबंधक या विभागाध्यक्ष के पास अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। साथ ही, नई कार्य-जगह पर ज्वॉइन करने के 15 दिनों के भीतर पीआरआईडीई (PRIDE) या गोल सेटिंग की प्रक्रिया पूरी करना संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की गई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।