झारखंड

जंगली पहाड़ी क्षेत्र से IED बम बरामद, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से..

नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह बम प्लांट किया था, बम को बम निरोधक दस्ता की मदद से नष्ट कर दिया गया है

चाईबासा : मंगलवार को चाईबासा में गोइलकेरा थाना अंतर्गत रेला पारला (Rela Parla) के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र से IED बरामद (IED Recovered) हुआ था।

नक्सलियों (Maoists) ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह बम प्लांट किया था। बम को बम निरोधक दस्ता की मदद से नष्ट कर दिया गया है। घटना की पुष्टि SP आशुतोष शेखर (SP Ashutosh Shekhar) ने की है।

नक्सल विरोधी सशक्त अभियान जारी

SP ने कहा कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान (Anti Naxal Campaign) जारी है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं।

इस सूचना के मद्देनजर 11 जनवरी 2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203, 205, झारखण्ड जगुआर एवं CRPF 60, 197, 157, 174, 193, 07, 26 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर सशक्त अभियान (Strong Campaign) चलाया जा रहा है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker