चाईबासा में सड़क हादसा, रेलवे कर्मचारी की मौत से विभाग में शोक

चाईबासा में सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी कृष्णा कुमार सिंह की मौत, चक्रधरपुर रेल मंडल में शोक की लहर, स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : चाईबासा में हुए सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी कृष्णा कुमार सिंह 46 वर्षीय की मौत हो गई। वह चक्रधरपुर रेल मंडल में सीनियर कमर्शियल क्लर्क के पद पर तैनात थे। मूल रूप से हैदराबाद के चंदानगर के रहने वाले कृष्णा वर्तमान में जमशेदपुर के कदमा में रहते थे।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम वह स्कूटी से जमशेदपुर जा रहे थे। इसी दौरान शारदा गांव के पास अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद देर रात उन्हें सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उनकी मौत की खबर से रेलवे विभाग में शोक का माहौल है। कई अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।