चैनपुर में छापेमारी के दौरान 40 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Illegal Mahua Liquor Seized : चैनपुर पुलिस ने अवैध महुआ शराब (Illegal Mahua Liquor) के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई जगहों पर बुधवार को छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान 40 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया गया। वहीं छापामारी दल का नेतृत्व करते हुए थाना प्रभारी अजय यादव (Ajay Yadav) ने छीनपतरा Premnagar Block Mode रामपुर सहित कई स्थानों पर छापामारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट कर दिया।

अवैध महुआ शराब (Illegal Mahua Liquor) बनाने वह बेचने वालों को पुलिस ने कड़ी चेतावनी के बाद छोड़ दिया है।

थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को ध्यान में रखते हुए गुमला SP के निर्देश पर अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए छापामारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि दोबारा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबारियों को जेल भेज दिया जाएगा।

Share This Article