चक्रधरपुर रेल मंडल अस्पताल को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Modern Medical Facilities : चक्रधरपुर रेल मंडल अस्पताल को जल्द ही नई और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस किया जाएगा। अस्पताल में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर (State-of-the-art modular Operation Theatre) का निर्माण किया जाएगा।

यह Operation Theatre आधुनिक तकनीक से तैयार होगा, जिसमें संक्रमण नियंत्रण और उन्नत उपकरणों की विशेष व्यवस्था रहेगी। इससे सर्जरी के दौरान मरीजों की सुरक्षा और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा सकेगा।

डिजिटल सिटी स्कैन की सुविधा होगी शुरू

अस्पताल में Digital City Scan की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही ऑपरेशन थियेटर में समुचित रोशनी, आग से बचाव की व्यवस्था और भवन को आधुनिक रूप दिया जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिल चुकी है।

इस सुविधा से रेलकर्मियों और शहरवासियों को जांच और इलाज के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।

ब्लड बैंक का संचालन निजी एजेंसी करेगी

रेलवे अस्पताल में Blood Bank के संचालन की जिम्मेदारी अब एक निजी एजेंसी को दी जाएगी। इसके लिए रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।

ब्लड बैंक से जुड़े सभी कागजी कार्य एजेंसी द्वारा पूरे किए जाएंगे, जिस पर रेलवे और एजेंसी के बीच सहमति बन चुकी है। इससे लोगों को ब्लड बैंक की सुविधा आसानी से मिल सकेगी।

बिजली आपूर्ति होगी सुनिश्चित

ब्लड बैंक के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति (Power Supply) की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को परेशानी न हो। कुल मिलाकर, इन सुविधाओं से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।