
जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती हैं। यहां से उन्होंने संदेश जारी कर कहा है कि वे जल्द स्वस्थ होकर सबके बीच वापस आयेंगे। उन्होंने गुरुवार को कहा कि स्वास्थ्य संबंधित कुछ जटिलताओं की वजह से बुधवार देर रात मुझे परिजनों की ओर से टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और बहुत जल्द, पूर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा।

