नीतीश जी से कम भाग्यशाली हैं सम्राट जी!

सम्राट चौधरी के मुकाबले नीतीश कुमार को राजनीतिक इकोसिस्टम का अधिक समर्थन मिला जबकि सम्राट को समर्थन नहीं मिल रहा जिससे बिहार की सत्ता राजनीति में नया समीकरण बन रहा

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अरुण कुमार

सम्राट चौधरी के मुकाबले नीतीश कुमार को इकोसिस्टम का सहारा अधिक मिला। लालू जी के विरोध का पूरा इकोसिस्टम अपने आप बिना एक पैसा खर्च के नीतीश जी के पीछे आकर खड़ा हो गया था। इस कारण नीतीश जी ने जो भी किया उसे इस इकोसिस्टम ने सही साबित करने के लिए जान लगा दी। नीतीश जी को सुशासन और विकास का ब्रांड एम्बेसडर साबित होने में बहुत अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। पूरा जदयू और पूरा बीजेपी उनके पीछे खड़ा रहा। बिहार में जो भी होता उसका पूरा श्रेय नीतीश कुमार को देने वालों में होड़ लग जाती थी। सभी बड़े नेता ‘माननीय मुख्यमंत्री’, ‘माननीय मुख्यमंत्री कहते नहीं थकते थे। लेकिन सम्राट चौधरी के पक्ष में वह इकोसिस्टम खड़ा नहीं है। जदयू वाले सम्राट चौधरी को कोई श्रेय नहीं दे रहे। बीजेपी वाले भी कंजूसी कर रहे हैं। सम्राट चौधरी के महत्वाकांक्षी ‘इनकाउंटर मॉडल’ के खिलाफ उनके मंत्री ही बोल रहे हैं। उनके कैबिनेट का कोई भी सदस्य किसी भी बात के लिए अपने मुख्यमंत्री को श्रेय देता नहीं दिख रहा है। सम्राट चौधरी के लिए यह संक्रमण काल है। इस स्थिति से ठीक से निपट लिए तो लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

लेखक पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।