ईगो फाउंडेशन की प्रतिनिधि बिसोया लोइतोंगबाम पहुंची सदर हॉस्पिटल, रेडियोलॉजी हब की देखी व्यवस्था

रांची सदर अस्पताल में टेलीरेडियोलॉजी आधारित डिजिटल स्वास्थ्य मॉडल की सराहना की गई। ईगो फाउंडेशन प्रतिनिधि ने दूरस्थ क्षेत्रों तक विशेषज्ञ रेडियोलॉजी सेवाएं पहुंचाने वाली इस पहल को प्रभावी बताया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत संचालित ’10-बेड आईसीयू परियोजना’ से जुड़ी ईगो फाउंडेशन (EGO Foundation) की प्रतिनिधि बिसोया लोइतोंगबाम सदर हॉस्पिटल पहुंची। इस दौरान उन्होंने रेडियोलॉजी विभाग और सेंट्रल रेडियोलॉजी हब का दौरा किया। उन्होंने झारखंड में टेलीरेडियोलॉजी आधारित स्वास्थ्य सेवा मॉडल की बारीकियों को समझा और इसकी सराहना की।

दूरस्थ क्षेत्रों तक विशेषज्ञ पहुंची सेवाएं

इस दौरान सेंट्रल रेडियोलॉजी हब के प्रभारी डॉ. अनिश चौधरी ने एक विस्तृत प्रेजेंटेशन के जरिए हब की कार्यप्रणाली और टेलीरेडियोलॉजी आधारित रिपोर्टिंग प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह राज्य के विभिन्न जिलों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों को एक प्लेटफॉर्म पर एकीकृत कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित रेडियोलॉजी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सदर हॉस्पिटल रांची के उपाधीक्षक व सेंट्रल रेडियोलॉजी हब के समन्वयक डॉ. अखिलेश झा भी उपस्थित थे। उन्होंने राज्य में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और डायग्नोस्टिक (निदान) सुविधाओं को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को साझा किया। रेडियोलॉजी हब की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर बिसोया ने कहा कि यह पहल टेलीरेडियोलॉजी के माध्यम से झारखंड के दूरस्थ जिलों और मेडिकल कॉलेजों तक विशेषज्ञ रेडियोलॉजी सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक बेहद अभिनव और प्रभावी मॉडल है। यह व्यवस्था राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त व सुलभ बनाएगी। उन्होंने हब को भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वे इस बेहतरीन पहल की जानकारी उच्च अधिकारियों और विभिन्न संस्थाओं तक पहुंचाएगी, ताकि संभावित साझेदारी और तकनीकी सहायता विकसित की जा सके। साथ ही उन्होंने संसाधनों और दान के माध्यम से इस परियोजना को और मजबूत करने का भरोसा दिया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।