
झारखंड: बीते कल 5 राज्यों के चुनावी परिणाम घोषित हुए। चुनावी परिणामों में भाजपा को तीन राज्यों में भारी जीत मिली। असम में हिमंता बिस्वा शर्मा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। जिस पर झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने उन्हें बधाई दी है।
चंपाई सोरेन ने ट्वीट कर दी बधाई
चंपाई सोरेन ने ट्वीट कर लिखा- असम में शतक के साथ जीत की हैट्रिक लगाने पर माननीय मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
असम की जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार चुन कर यह स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश विकास, शांति और समृद्धि के पथ पर दृढ़ता से अग्रसर है।
माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में असम, बंगाल एवं पुदुचेरी में यह ऐतिहासिक जीत भाजपा/ एनडीए के सुशासन के प्रति जनता का समर्थन है।

