



रांची (बुंडू): हालिया चुनावों (बंगाल व असम) में भारतीय जनता पार्टी को मिली बड़ी जीत और स्पष्ट बहुमत के बाद बुंडू नगर में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी साझा की और मिठाइयां बांटीं। इस मौके पर पार्टी से जुड़े कई प्रमुख कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे, जिनमें राजेश उरांव, रंजीत लाहेरी, मुकेश मुंडा, विवेक आनंद जायसवाल, सुबोध मुखर्जी, भास्कर मुखर्जी, अपुल गुप्ता और लक्ष्मण मुंडा सहित अन्य समर्थक शामिल थे। सभी ने इस जीत को जनता के भरोसे और विकास की राजनीति की जीत बताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह जीत प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व की नीतियों, योजनाओं और जनहित के कार्यों का परिणाम है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्यों को और तेज रफ्तार मिलेगी।

