बुंडू में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

बुंडू के डामारी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर, पुलिस जांच में जुटी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची (बुंडू) : बुंडू थाना क्षेत्र के बिचका टोली स्थित डामारी मोड़ के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से ट्रॉमा सेंटर बुंडू पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और राहत कार्य में जुट गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और उस अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे यह हादसा हुआ।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।