पंजाब में बदलाव कांग्रेस के लिए गहरा सदमा: शरद पवार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि पंजाब में बदलाव कांग्रेस के गहरा सदमा है।

हालांकि, यह बदलाव भारतीय जनता पार्टी के लिए भी अनुकूल नहीं है। महाराष्ट्र में इस बदलाव का असर नहीं होगा।

शरद पवार ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि पंजाब में ही एकमात्र कांग्रेस की सत्ता थी लेकिन वहां अलग ही दृश्य सामने आया है।

आम आदमी पार्टी ने जिस तरह दिल्ली में दो बार सत्ता हासिल की थी, उसी तरह की मेहनत कर पंजाब में भी सत्ता की है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जनहित के काम कर लोगों के मन में जगह बनाई है, उसी का लाभ आप को पंजाब में भी मिला है।

पंजाब के अतिरिक्त 4 राज्यों में भाजपा की सत्ता स्थापित होने वाली है। लोकशाही में लोगों ने जो जनादेश दिया है, उसका आदर सम्मान किया जाना चाहिए।

शरद पवार ने कहा कि इस बदलाव का असर महाराष्ट्र में नहीं होगा। महाराष्ट्र में जनहित के काम हो रहे हैं, इसलिए यहां भाजपा को चुनावी लाभ नहीं मिलेगा।

शरद पवार ने कहा कि संसद का सत्र जल्द ही शुरू हो रहा है। वहां सभी विपक्षी पार्टियों से मिलकर आगामी रणनीति बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Share This Article