चतरा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी में लगा प्रशासन

बता दें कि निरीक्षण एसडीओ सुधीर कुमार दास, एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी, बीडीओ नीतू सिंह, सीओ धर्मेंद्र कुमार दुबे ने किया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chatra Hemant Soren: 26 दिसंबर को सिमरिया में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा खूब तैयारी की जा रही है। आज भवन निर्माण विभाग के अभियंता के साथ हैली पैड और सभा स्थल का निरीक्षण किया गया।

बता दें कि निरीक्षण SDO सुधीर कुमार दास, एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी, BDO नीतू सिंह, CO धर्मेंद्र कुमार दुबे ने किया।

साफ सफाई पर दिया जा रहा विशेष ध्यान

सिमरिया में मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन छह माह में दूसरी बार चतरा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन का समय नज़दीक आने के कारण साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसी के साथ हैलीपेड और सभा स्थल पर पानी के छिड़काव किया जाएगा, ताकि आने वाले दर्शको को धुल गर्दा से परेशानी नहीं हो।

Share This Article